K

Lyric sheet · Oct 22, 2025 · 2 min read

Baadlon Ki Wiladat

A Hindi poem about someone who belongs to the sky — born of clouds, destined to move.

hindihook-ideadevanagarihope

Chapter 1

तेरा सफ़र है,
एक बारिश की बूंद-सा
ज़मीन पे खड़ा है कोई,
जो तुझे ढूंढता

हवा में तेरा घर है,
अपने दिल की करना है तेरी आदत
तेरा मिट्टी से कोई रिश्ता नहीं,
तू बादलों की है विलादत

एक दिन आएगा ज़रूर,
समय के पहिये का है कसूर
उनको छोड़, जाना पड़ेगा दूर,
जिनकी तू है अमानत

बिजली रोशन करेगी तुझे,
गर्जेंगे बादल उस ख़ास घड़ी
मत करना तू नैन गीले,
नए जन्म का है आगाज़ वही…

Chapter 2

किसी के दिल का तू चाँद,
आँखों का तारा बनेगी
रुकना तेरी फ़ितरत नहीं,
एक बूंद से धारा बनेगी

तेरे रास्ते में आएँगी,
बहुत आँधियाँ।
बहते जाना तू,
जिस ओर तेरी रूह इशारा करेगी

चुन लेना अपना तू समुंदर,
बहुत जज़्बा है अभी तेरे अंदर
तेरी तरंगें होगी, ऐसी अनोखी-सी
कभी सुकून की छवि, तो कभी बवंडर

कर देगी मीठा तू,
खारा पानी भी
वजह तू बनेगी — एक नई,
बूंद, बारिश की…

Search the whole notebook

Find a thought, line, or sound.

Start typing to search writing, lyrics, songs, and beats.